National

#SoniaGandhi ने कहा, देश आर्थिक मंदी की चपेट में, पर मोदी सरकार बदले की राजनीति में व्यस्त

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा कि देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और इस संकट की घड़ी में हमें जनता की आवाज बनना पड़ेगा. सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं की बैठक में मोदी सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से अपनी सियासी विरोधियों को निशाना बना रही है.

हमारे लिए यह परीक्षा है और हमें देश के लिए जुटकर काम करना पड़ेगा. जान लें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की.

इसे भी पढ़ेंः #INXMediaCase : पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 23 को,  तिहाड़ में ही रहेंगे चिदंबरम, हाई कोर्ट का CBI को नोटिस 

सोनिया गांधी ने आर्थिक मंदी को लेकर चिंता जताई

कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में सोनिया गांधी ने आर्थिक मंदी को लेकर चिंता जताई.   बैठक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी अहमद पटेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता बैठक में मौजूद रहे.   बैठक में सभी महासचिव, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता बुलाये गये थे.  राहुल गांधी इस बैठक में नहीं पहुंचे.

 कांग्रेस को आक्रामक रुख अपनाना होगा

सोनिया गांधी ने सरकार पर देश के आर्थिक हालात पर ध्यान देने के बजाय बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया. उन्होंने कहा, आर्थिक स्थिति गंभीर है, घाटा बढ़ रहा है और लोगों का विश्वास डोल रहा है. आर्थिक नुकसान से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार केवल बदले की राजनीति मे व्यस्त है. सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है. बेहद खतरनाक तरीके से जनादेश का दुरुपयोग किया जा रहा है.

इस क्रम में कांग्रेस के नेताओं पर कार्यकर्ताओं को आक्रमक रुख अपनाने की सलाह देते हुए सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस को आक्रामक रुख अपनाना होगा. केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से काम नहीं चलेगा हमें और बेहतर करना होगा. सबसे महत्वपूर्ण यह कि हमें लोगों के बीच जाना होगा.

इसे भी पढ़ेंः#Kashmir: राजौरी, पूंछ के बाद गुलबर्ग में घुसपैठ की ना’पाक’ कोशिश, सेना सतर्क

Related Articles

Back to top button