Uncategorized

हाईग्रैंड कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, खुद किया खुलासा

NW Desk: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर से जूझ रही हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. ट्विटर पर एक पोस्ट में उन्होंने अपनी बीमारी  की जानकारी दी. साथ ही कहा कि इस बीमारी से वो लड़ेंगी और फिलहाल न्यूयॉर्क में उनका इलाज चल रहा है. सोनाली को हाईग्रैंड कैंसर हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों को आसानी से मिलती है सरकारी सब्सिडी, उपेक्षित हैं झारखंड के स्थानीय सिनेमा और कलाकार

ट्विटर पर किया भावुक पोस्ट

सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक भावुक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा- ”कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल फेंक देता है. मुझे हाल ही में हाईग्रेड कैंसर हुआ. हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे. एक अजीब से दर्द की शि‍कायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ. मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं.’

सोनाली ने लिखा, “मैं अपने दोस्तों और परिवार की बहुत आभारी हूं. इससे लड़ने के लिए परिवार के सपोर्ट से बेहतर कुछ नहीं. फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के बाद मैं अभी न्यूयॉर्क में इलाज की प्रक्र‍ि‍या से गुजर रही हूं. हमें आशावादी रहना है और मैं हर कदम पर लड़ने को तैयार हूं.  मैं इस जंग से लड़कर दिखाऊंगी क्योंकि मेरे पीछे परिवार और दोस्तों की ताकत है.”

मुंबई में जन्मी सोनाली ने बॉलीवुड में 1994 में गोविंदा के अपोजिट “आग” से डेब्यू किया था. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी. आमिर खान की फिल्म “सरफरोश” में अभि‍नय के लिए सोनाली को IIFA अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला. ना सिर्फ फिल्मों बल्कि एड जगत में भी सोनाली ने खूब शोहरत कमायी. सोनाली बेंद्रे बतौर जज टीवी शो “ड्रामेबाज” में नजर आती थीं. हाल ही में वो शो में नहीं दिखीं. उनकी जगह अभिनेत्री हुमा कुरैशी नजर आईं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी वजह सोनाली की बीमारी भी हो सकती है.

गौरतलब है कि सोनाली से पहले अभिनेता इरफान को लेकर बुरी खबर सामने आई थी. उन्हें ब्रेन की बीमारी है. वो फिलहाल लंदन में इलाज करवा रहे हैं. बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे और खिलाड़ियों ने इस बीमारी से जंग लड़कर मिसाल बन चुके हैं. मनीषा कोइराला, लीजा रे और युवराज सिंह ने कैंसर से कामयाब जंग लड़ी. इधर सोनाली को कैंसर होने की खबर के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनके हेल्थ को लेकर चिंता जताई और उन्हें बीमारी से कामयाब जंग की शुभकामनाएं दी हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button