Uncategorized

आयकर विभाग का सर्वे, कावेरी ग्रुप ने माना नहीं किया 35 करोड़ रुपये का टैक्स भुकतान

News Wing

Ranchi, 06 OCTOBER: आयकर विभाग का कावेरी ग्रुप पर सर्वे का काम गुरुवार को भी जारी रहा. जांच में करोड़ो रुपये के टैक्स की चोरी की बात सामने आयी है. आयकर सूत्रों के मुताविक कावेरी ग्रुप से संचालकों से अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक राशि पर टैक्स भुकतान नहीं करने की बात कबुल की है.

जांच के बाद सामने आएगी सही जानकारी

हालांकि अधिकारी संचालकों के बयान और जब्त कागजात के मिलान में लगे हुए है.जांच पूरी होने के बाद ही कितने टैक्स की चोरी की गई है, इसकी जानकारी मिल पाएगी.

आठ ठिकानों पर आयकर विभाग ने किया सर्वे

रांची में आठ ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ सर्वे का काम शुरु किया था. इसमें कावेरी रेस्तरां, न्यु कावेरी, होटल कैपिटोल हिल, होटल कैपिटोल रेसीडेंसी, पंजाब स्वीट हाउस, कांटिनेंटल फार्मेसी और काठी कवाब शामिल है.

80 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए जांच में

संयुक्त आयकर आयुक्त संजय मल्लिक के नेतृत्व 80 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी जांच में लगाए गए. सर्वे का काम लगभग 29 घंटे चला. इस दौरान कारोबार से जुड़े सारे कागजात कंप्युटर लेन देन की कॉपी आदि खंगाले गए.

आमदनी रुपया और दिखाया अठ्ठनी

बता दें कि आयकर विभाग के मुताबित यह सर्वे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई रही है. आयकर विभाग ने जब कावेरी के दस्तावेजों को खंगाला और हर दिन की बिक्री की जांच की तो पाया कि आमदनी कम दिखाई गई है. हांलाकि आमदनी ज्यादा थी. लेकिन जो टैक्स भरा गया आमदनी के एवज में वो भी कम था. सर्वे में यह भी पाया गया कि जो बिक्री कि जाती थी उसकी बिलिंग नहीं की जाती थी साथ ही लोगों को कच्चा बिल बना कर देने का मामला भी सामने आया है. पिछले दो सालों में लगभग 34 करोड़ रुपये की आमदनी पायी गई लेकिन संचालक के द्वारा मात्र 50 से 60 लाख की सलाना आमदनी दिखाई जा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button