ChatraJharkhand

आगरा में हादसे की शिकार स्कॉर्पियो, चतरा के 2 मजदूरों की मौत

Chatra : उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में चतरा के दो मजदूरों की मौत हो गयी. मरने वालों में हंटरगंज के उपेंद्र पासवान और इसी प्रखंड के बडही बीघा निवासी बबलू प्रजापति हैं. जबकि बबलू का भाई सूर्यदेव प्रजापति इस घटना में गम्भीर रूप से घायल है.

बताया जाता है कि चतरा जिले के 12 मजदूरों को लेकर स्कॉर्पियो दिल्ली की ओर जा रही थी. उक्त स्कॉर्पियो (JH13D 5029) चतरा की ही थी.

जाने के क्रम में ही एत्मादपुर मंडी के पास एक कंटेनर से गाड़ी टकरा गई. इसमें चतरा के मजदूरों के साथ-साथ बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गयी. हादसे में झारखंड के एक और बिहर के दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हैं.

इसे भी पढ़ें : ओशो, सद्गुरु और श्री श्री रविशंकर की सफलता में आदियोगी शिव का है अहम रोल, जानिये कैसे

झारखंड के मंत्री ने जताया शोक

झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और सांसद सुनील कुमार सिंह ने इस घटना के प्रति शोक जताया है. चतरा में श्रम मंत्री ने कहा कि चतरा के मृतकों के शव को उनके घर तक लाने के लिए आगरा जिला प्रशासन से संपर्क किया गया है.

प्रवासी मजदूर योजना के तहत मृतक के आश्रितों को राज्य सरकार लाभ देगी. जिसके तहत बतौर आर्थिक सहायता के रूप में उन्होंने एक लाख रुपए देने की घोषणा की.

इसे भी पढ़ें : अंतिम व्यक्ति की सेवा ही संगठन का मुख्य कार्य: दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button