
Mumbai : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का संक्षिप्त बीमारी के बाद बुधवार निधन हो गया. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 63 वर्ष के थे. पूर्व केन्द्रीय मंत्री को बुधवार तड़के ही दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया.
इसे भी पढ़ें – राजधानी की 5 एकड़ 26 डिसमिल आदिवासी जमीन को बना दिया गया सीएनटी फ्री लैंड —
2011 में कामत ने मंत्री पद से दिया था इस्तीफा
कामत 2009 में उत्तर-पश्चिम मुंबई संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रहे. वह 1984, 1991, 1998 और 2004 में भी उत्तर-पूर्व मुंबई संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे. वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे. उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था. जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह लोकसभा सीट : बीते पांच साल में बंद हुए चार बड़े कोल प्रोजेक्ट, नहीं शुरू हो सकी डीसी लाइन
क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रहे थे कामत
वह मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे. पेशे से वकील कामत ने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज से स्नातक और सरकारी विधि कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : तीन दिनों बाद भी नहीं मिला जुबैदा और उसके तीन बच्चों के हत्यारों का सुराग
इसे भी पढ़ें – बोकारो : रांची भेजे गये बंधक बने मकान मालिक भाई-बहन, क्लिनिक संचालक की पत्नी व बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमेंफ़ेसबुकऔर ट्विटरपेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




