Uncategorized

बिहार: बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर की पिटाई

News Wing

Masonry, 21 November: नगर के गंगाचक मलकाना मुहल्ले में सोमवार की देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही एक दो वर्षीय बच्ची को एक युवक उस वक्त लेकर फरार होने लगा जब घर की महिलाएं पास में आयी एक बारात को देख रही थी. इधर, बच्ची के रोने व मोहल्ले की एक अन्य महिला के शोर मचाने के बाद जुटे ग्रामीणों ने खदेड़ कर उक्त युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. जिससे वह जख्मी हो गया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक सौरभ कुमार को पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बारात के शोर का फायदा उठाना चाहता था आरोपी

जानकारी के अनुसार गंगाचक मलकाना निवासी चंदन केसरी की दो वर्षीया पुत्री अपने दरवाजे पर सोमवार की देर शाम खेल रही थी. घर की महिलाएं पास में ही आयी बारात को देखने में मशगूल थी. इसी बीच इसका फायदा उठा सौरभ बच्ची को गोद में उठा उतर दिशा महाराज चक की तरफ भागने लगा. हालांकि युवक की गोद में जाते ही बच्ची रोने लगी थी. लेकिन, वह उसी स्थिति में लेकर भाग रहा था. 

पचास हजार में बेचने वाला था बच्ची को आरोपी

इधर मोहल्ले की एक अन्य महिला जो उसी शादी में आ रही थी बच्ची को रोते देख व उसे पहचान जाने के बाद युवक को रोकी. महिला द्वारा रोकते देख युवक ने महिला को धक्का दे दिया. जिससे वह नाला में गिर गयी. बावजूद, महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाया. शोर सुन आसपास में मौजूद मोहल्ले वालों ने उक्त युवक का पीछा करते हुए रेलवे पुल के पास पकड़ लिया. बच्ची को अपने कब्जे में लेने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. पकड़े गये युवक ने बताया कि उक्त बच्ची को पचास हजार में बेच देता, थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि पकड़े गये युवक ने अपना नाम सौरभ कुमार बताया है. इलाज के बाद पुलिस पूछताछ करेगी तभी कुछ स्पष्ट हो पायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button