Uncategorized

20 दिसंबर को नक्सलियोंं का बिहार-झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट

बिहार-झारखंड : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माअोवादी के नक्सलियों ने 20 दिसंबर को बिहार-झारखंड बंद आहूत किया है. बंद 19 दिसंबर की आधी रात से शुरु होकर 20 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा.  इस बाबत संगठन के बिहार-झारखंड स्पेशल एऱिया कमेटी के सचिव सूरज ने एक प्रेस बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक अॉपरेशन ग्रीन हंट और मिशन-2017 के तहत जनता पर थोपा गया बर्बर युद्ध अभियान के खिलाफ में 18 व 19 दिसंबर को बिहार-झारखंड में संगठन दो दिवसीय विरोध के रुप में मनायेगा. नक्सलियों द्वारा आहूत विरोध दिवस औऱ बंद की खबर के बाद पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है.  

19 को मशाल जुलूस, 20 को बंद

जानकारी के मुताबिक जारी प्रेस बयान में कहा गया  है कि 23 नवंबर से 26 नवंबर तक बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस की आर्मर यूनिट के द्वारा लगातार गोली बारी की गयी. इससे पहले आठ व 10 अक्टूबर के बीच पुलिस ने चाईबासा के किरुबुरु, छोटानागरा, गुवा, नोवामुंडी आदि क्षेत्र में युद्धक विमान उड़ाया गया. संगठन ने जारी बयान में अपने सदस्यों से आह्वान किया है कि वह 18 व 19 दिसंबर को विरोध दिवस के रुप में मनाए.  19 दिसंबर को मशाल जुलूस निकालें और 20 दिसंबर को बिहार-झारखंड बंद को सफल बनाएं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button