असम : तुनसुकिया में उल्फा उग्रवादियों ने पांच युवाओं को अगवा कर हत्या कर दी
Guwahati : असम के तुनसुकिया में उग्रवादी हमले में पांचलोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार उल्फा (आई) उग्रवादियों ने इन लोगों को अगवा कर गोली मार दी. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी. मारे गये लोगों के नाम श्यामलाल बिस्वास, अनंत बिस्वास, अभिनाश बिस्वास, सुबोध दास बताये गये हैं. बताया गया है कि गुरुवार शाम लगभग पौने आठ बजे हुए उग्रवादियों ने छह युवाओं को उठा लिया. इसके बाद उग्रवादी इन सभी युवाओं को ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे ले गये और उन्हें गोली मार दी. खबरों के अनुसार इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गयी. एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के संबध में असम पुलिस के एडीजीपी मुकेश अग्रवाल ने कहा है कि हमले के पीछे उल्फा (आई) के उग्रवादियों का हाथ है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्यामलाल बिस्वास, अनंत बिस्वास, अभिनाश बिस्वास, सुबोध दास की हत्या की निंदा की है. ममता ने सवाल किया है कि क्या यह एनआरसी की वजह से हुआ है.
हमले के दोषियों को तुरंत सजा दी जाये : ममता
ममता ने कहा है कि इन लोगों की मौत पर दुख और मृतकों के परिजनों से संवेदना जाहिर करने के लिए उनके पास शब्द ही नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि हमले के दोषियों को तुरंत सजा दी जाये. इससे पहले, असम के गुवाहाटी में 13 अक्टूबर को भी एक धमाका हुआ था जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. धमाका शुक्लेश्वर घाट के पान बाजार पास हुआ था. गुवाहाटी के जॉइंट सीपी दिगांत बोरा के अनुसार लगभग पौने बारह बजे रिवर फ्रंट के नजदीक धमाका हुआ. चश्मदीदों ने बताया कि धमाका शक्तिशाली था, इसमें घाट की चहारदीवारी टूट गयी. धमाके की वजह से इस इलाके में जाम लगने की खबर है.
इसे भी पढ़ें :




