ChaibasaJamshedpurJharkhand

Indian Railway, IRCTC : रेल यात्रा की योजना है तो जरूर पढ़े लें ये खबर, नहीं होगी परेशानी

Jamshedpur : रेल यात्रा की योजना है तो आपके ल‍िए यह काम की खबर है. दक्षि‍ण-पूर्व रेलवे के च्रधरपुर रेल मंडल से गुजरनेवाली संतरागाछी – रानी कमलापति एक्सप्रेस और संतरागाछी -हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस को रेलवे ने 4 अप्रैल से 4 मई तक रद्द करने का निर्णय लिया है.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संतरागाछी स्टेशन से 7, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को खुलने वाली ट्रेन नंबर 22170 संतरागाछी – रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी जबकि ट्रेन नंबर 22169 रानी कमलापति- संतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन 6, 13, 20, 27 अप्रैल को रानी कमलापति स्टेशन से रद्द रहेगा. वहीं संतरागाछी स्टेशन से 6,13, 20, 27 अप्रैल और 4 मई को खुलने वाली ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी – हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा जबकि ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़ – संतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन 4, 11, 18, 25 अप्रैल और 2 मई को हजूर साहिब नांदेड़ स्टेशन से रद्द रहेगा.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में पुराने विवाद में मारपीट का मामला तूल पकड़ा, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी FIR

Related Articles

Back to top button