Uncategorized

 प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची

 Mumbai :  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भारत में हैं. मीडिया में आ रही खबरों में निक, प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड बताये जा रहे हैं.  बता दें कि अमेरिकी गायक निक ने अपने एक कजिन की शादी के दौरान भारतीय अभिनेत्री को अपने परिवार से मिलवाया था. इसके कुछ दिनों बाद 35 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा उन्हें अपने परिवार तथा दोस्तों से मिलवाने के लिए भारत लेकर आयी.  दोनों को यहां 21 जून की रात हवाईअड्डे से बाहर निकलते हुए देखा गया.फोटोग्राफर वायरल भयानी ने दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.  उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि  याद है मैंने कहा था कि निक जोनास मुंबई आ रहे हैं. पिछले कुछ समय से विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर ख़ूब हो-हल्ला हुआ है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रियंका और निक को कई बार एक साथ देखा गया. बात लव रिलेशनशिप से शादी तक पहुंची.

इसे  भी  पढ़ें :  एक्टर्स को संजय दत्त और सलमान खान की तरह वास्तविक होना चाहिए : रणबीर

मधु चोपड़ा पहले ही कह चुकी हैं कि देसी गर्ल के लिए देसी बॉय ही दूल्हा होगा

हालांकि मां मधु चोपड़ा पहले ही कह चुकी हैं कि देसी गर्ल के लिए देसी बॉय ही दूल्हा होगा. पर प्रियंका दो साल से देसी से विदेशी गर्ल बन चुकी हैं तो ज़ाहिर है उनकी पसंद भी निक जोनास के रूप में आयी है. जोनास इंडिया घूमने आये हैं या मामला कुछ और है इसका खुलासा होना अभी बाकी है. 25 साल के निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं.इंडियन फिल्मों का काम भी देखना चाहते हों तो प्रियंका से बेहतर गाइड उनके लिए कौन हो सकता है. बहरहाल, मुंबई की रिमझिम बारिश में कल रात दोनों बड़े ही गुपचुप तरीके से बाहर आये और गाड़ी में बैठ कर घर रवाना हो गए. कैमरा भी पूरी तरह पकड़ नहीं पाया. दोनों पहली बार 2017 मेट गाला में राल्फ लॉरेन डिजाइंस के रेड कार्पेट पर मिले थे.  दोनों ने अभी अपने रिश्ते के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button