Uncategorized

क्‍यों ब्रेक लेना चाहती हैं परिणीति?

मुंबई : चुलबली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि वह अगली फिल्म साइन करने से पूर्व अपनी नवीनतम फिल्म ‘किल दिल’ पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहती हैं।
परिणीति ने कहा, “मैं ‘किल दिल’ की रिलीज के बाद एक ब्रेक लूंगी। मैं अगले नौ-10 महीने शायद पर्दे पर नजर नहीं आऊंगी।”
शाद अली निर्देशित ‘किल दिल’ में रणवीर सिंह, अली जफर एवं गोविंदा भी हैं।
परिणीति ने माना कि वह इन दिनों बहुत-सी फिल्म पटकथाएं पढ़ रही हैं, लेकिन ‘किल दिल’ की किस्मत का फैसला होने के बाद ही अगली फिल्म साइन करेंगी।
पिछली बार ‘दावत-ए-इश्क’ फिल्म में नजर आईं परिणीति ने कहा, “मैं शायद जल्द कोई फिल्म साइन करूं, लेकिन मैं अगली फिल्म के बारे में निर्णय लेने से पहले ‘किल दिल’ पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहती हूं।”
परिणीति की कुछ अन्य योजनाएं भी हैं।
उन्होंने बताया, “मैं कराची और दुबई में अपने जिगरी दोस्तों से मिलने के लिए दो सप्ताह की छुट्टी ले रही हूं।”
आप कराची जा रही हैं या दुबई?
जवाब में परिणीति ने कहा, “मैं कराची जाना पसंद करूंगी। लेकिन हम कराची में नहीं मिल रहे हैं और न ही दुबई में ही। मैं दुबई इतनी बार गई हूं कि वहां के कोने-कोने से वाकिफ हूं..हम तीन सहेलियां किसी चौथी जगह पर मिलेंगी।”
।।सुभाष के. झा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button