Uncategorized

मुख्यमंत्री हेमन्त ने जामताड़ा में सौ शैय्या वाले अस्पताल का उद्घाटन किया

जामताड़ा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरूवार को जामताड़ा में 100 शैय्या वाले अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। झारखण्ड में नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इन अस्पतालों के संचालन के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जायेगी।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड के लोगों को अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल खोले जा रहें हैं। सरकार ने अन्य कर्इ कदम इस क्षेत्र में उठाए हैं । रांची में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, पारा मेडिकल कर्मियों का स्थायीकरण आदि कार्य किये गए हैं।

मुख्यमंत्री  द्वारा शहरी जलापूर्ति योजना के तहत  जल शोधन प्लांट का भी शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्‍चित करने के लिए  यह महत्पूर्ण योजना है। इस जल शोधन प्लांट में तीन लाख गैलेन के तीन जल मीनार बनाए जायेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त जिला कृषि कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।  इस संयुक्त कार्यालय में कृषि विभाग के सभी कार्यालय उद्यान, भूमि संरक्षण,पौधा संरक्षण विभाग के कार्यालय रहेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण भी किया गया। उन्होंने विकालांगों के बीच ट्रार्इसाकिल तथा लाभ्ाुकों के बीच ट्रेक्टर का वितरण किया। इस अवसर पे जामताड़ा विधायक श्री विषणु प्रसाद भैया अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित थे।

गंगा कटाव सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने
इसी दिन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज के राजमहल क्षेत्र के गंगा कटाव के सुरक्षा कार्य से सम्बंधित योजना का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर है तथा इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहेबगंज जिले की सबसे गंभीर समस्या भीषण गंगा कटाव की है। इस क्षेत्र में गंगा के कटाव को रोकने के लिए दो सौ करोड़ से अधिक लागत के 32 परियोनाओं की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार झारखण्ड के विकास के लिए तीव्र गति से काम कर रही है। अल्प अवधि के कार्य काल में सरकार तेजी से काम करते हुए झारखण्ड के सभी क्षेत्रों एवं वर्गों के विकास पर  घ्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि झारखण्ड को पिछडे़ राज्य की श्रेणी से एक विकसित,समृद्धशाली राज्य के रूप में परिवर्तित करना है। इसके लिए सरकार द्वारा कर्इ कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से लाभांवित होने के लिए आम लोगों में जागरूक्ता जरूरी है। विभिन्न जागरूक्ता अभियान चलाए जा रहे हैं जिनका मुख्य उदे्श्य योजनाओं को लक्षित समूह तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button