NEWSWING
Ranchi, 26 September : हैप्पी फीट, सैफायर इंटरनेशनल स्कूल ने नवरात्र के अवसर पर डांडिया का आयोजन किया. हैप्पी फीट द्वारा आयोजित इस डांडिया कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों ने खूब मस्ती की और जम कर नाचे. स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी नेहा चौधरी ने बताया कि डांडिया की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई. वहीं सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पारंपरिक पोशाक पहन कर स्कूल में इकट्ठा हुए. बच्चों और अभिभावकों के साथ स्कूल के टीचर्स ने भी डांडिया की धुन जम कर डांस किया. वहीं कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया.




