Uncategorized

महाराष्ट्रः पूर्व एटीएस चीफ हिमांशु राय ने खुद को मारी गोली, 1988 बैच के आइपीएस थे

Mumbai:  मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर हिमांशु रॉय ने खुदकुशी कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व एटीएस चीफ ने शुक्रवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार को दोपहर करीब 1.40 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली.

इसे भी पढ़ेः लालू यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए मिली 6 हफ्ते की प्रोविजनल बेल

हालांकि गोली लगने के बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर बॉम्बे हॉस्पीटल पहुंचे. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर कोशिश की. लेकिन सफल नहीं हो पाये. मीडिया में आये खबरों के मुताबिक, रॉय ने अपने मुंह पर रिवॉल्वर रखकर गोली मारी थी, जिसके चलते उन्हें बचाना बेहद मुश्किल हो गया था. बेहद सख्त अफसर के तौर पर पहचान रखने वाले रॉय लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे.

कौन थे हिमांशु रॉय

1988  बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय बेहद सख्त मिजाज वाले ऑफिसर थे.  2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में बिंदु दारा सिंह की गिरफ्तारी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के ड्राइवर आरिफ के एनकाउंटर, पत्रकार जेडे हत्या प्रकरण, विजय पालांडे-लैला खान डबल मर्डर केस जैसे अहम मामलों से उनका नाम जुड़ा रहा.

हालांकि पूर्व एटीएस चीफ ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. लेकिन हिमांशु रॉय ब्लड कैंसर से पीड़ित होने के कारण अप्रैल 2016 से मेडिकल लीव पर थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button