Uncategorized

Rk स्टूडियो की फिल्मों के रील होंगे फिल्म संग्रहालय का हिस्सा

Pune : भारतीय सिनेमा के ‘‘स्वर्णिम काल’’ का प्रतिनिधित्व करने वाले आर के स्टूडियो की क्लासिक फिल्मों का संग्रह अब राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एनएफएआई) का हिस्सा होगा. सोवियत रूस से लेकर चीन और हॉलीवुड तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले आर के स्टूडियो के बैनर तले बने 23 नेगेटिव रील  को एनएफएआई में स्थानांतरित किया जा रहा है.

हम एनएफएआई को यह प्रतिष्ठित संग्रह सौंपने के लिए कपूर परिवार के शुक्रगुजार हैं: प्रकाश मगदुम

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एनएफएआई में ‘आवारा’, ‘श्री 420’, ‘आग’, ‘बरसात’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘संगम’, ‘धरम करम’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘बॉबी’ और अन्य फिल्मों के निगेटिव यानि कि रील रखे जाएंगे. एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा कि हम एनएफएआई को यह प्रतिष्ठित संग्रह सौंपने के लिए कपूर परिवार के शुक्रगुजार हैं ताकि इसे भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जा सके. लंबे समय तक संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ चलचित्र और ध्वनि गुणवत्ता के साथ मूल निगेटिव आदर्श फार्मेट है.’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि रणधीर कपूर ने पिछले महीने संग्रहालय का दौरा किया था और वह एनएफएआई में फिल्म संग्रह सुविधा को देखकर खुश हैं.

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के युवक का दावा, ऐश्वर्या हैं मेरी मां, दे़ दो मुझे कोई उनका फोन नबंर

अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में रणधीर कपूर एनएफएआई संग्रह को सौंपेंगे  यह प्रतिष्ठित संग्रह

उसमें कहा गया है कि रणधीर कपूर यहां 11 जनवरी को पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (पीआईएफएफ) के उद्घाटन समारोह में यह संग्रह सौंपेंगे.’’ विज्ञप्ति के अनुसार एनएफएआई पीआईएफएफ में ‘बॉबी’ को प्रदर्शित करेगा. इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋषि कपूर भी मौजूद होंगे. इसके अलावा ‘मेरा नाम जोकर’, ‘संगम’, ‘श्री 420’ और ‘आग’ का भी प्रदर्शन किया जाएगा.

2,500 भारतीय फिल्मों के पोस्टरों का किया जा चुका है संग्रह

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त 2017 में एनएफएआई ने  भारतीय फिल्मों के करीब 2,500 पोस्टरों का  संग्रह किया था, जिनमें मुगले-ए-आजम, रजिया सुलतान से लेकर फियरलेस नाडिया की कई फिल्मों के पोस्टर शामिल थे. इस संग्रह में हिंदी फिल्मों के 1,500 पोस्टर के अलावा तमिल, तेलुगू,  कन्नड़ और मलयाली फिल्मों के भी पोस्टर थे. ये पोस्टर 1942 से लेकर हाल के समय की फिल्मों तक के थे, इन्हें देखकर फिल्मों के प्रचार के इस माध्यम में हुए बदलाव का पता चलता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button