News Wing
Ramgarh, 20 October: जिले के विभिन्न इलाकों में दीपावली का रंग फीका रहा. साथ ही पटाखों की गूंज भी दबी रह गई, जिसके कारण बड़ो के साथ-साथ बच्चों का अरमान धरा का धरा रह गया. इन सब का मुख्य कारण दोनों से हो रही लगातर बारिस रहा. बारिश का मिजाज ने लोगों को घर मे ही रहने को मजबूर कर दिया.
छोटे कारोबारी पर कहर बन टूटा बारिश
इधर दीपावली को लेकर चौराहो पर छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले कारोबारियों पर बारिश मुसीबत बनकर टूट पड़ी. वर्षा के कारण इन लोगो के धंधे पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा. जिससे फल, प्रसाद, पटाखा, खिलौना कारोबारी मायूस नजर आये.
जुआरियो के लिए चकाचक रही दीवाली
इस बार लोगो के लिए कहीं खुशी कहीं गम जैसा माहौल रहा. कारोबारी जहां माथे पर हाथ रखकर अफसोस करते नज़र आये. वहीं जुआरियो के लिए यह दीवाली चकाचक रहा. जुआरी दीवाली की शाम से लेकर दूसरे दिन के दोपहर तक किस्मत की बाजी खेलते रहे.
करोड़ो की जुआ में कोई कंगाल तो कोई मालामाल
जिले के तमाम इलाके में जुआ खूब चला. हजार की मंडी से लेकर लाखो की चाल जुआरियो ने चलकर किस्मत को आजमाते रहे. क्षेत्र के रजरप्पा, भुरकुंडा, पतरातू, गोला, रामगढ़, कुजू, मांडू, घाटो सहित अन्य थाना क्षेत्रों में करोड़ो का दांव लगाकर किस्मत की बाजी लगाई गई.




