Uncategorized

लातेहार : पुलिस स्वागत कक्ष में दिखने लगी है शिकायतकर्ताओं की भीड़, सुनी जा रही फरियाद

Latehar : पुलिस अधीक्षक कार्यालय लातेहार के नजदीक ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से स्वागत कक्ष का निर्माण कराया था. उस स्वागत कक्ष में एक महिला कांस्टेबल की नियुक्ति की गयी थी. वह ग्रामीणों के शिकायत संबंधित आवेदन को लेकर निबंधित करते हुए पुलिस अधीक्षक के भेजती थी. लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या पर किसी तरह कार्रवाई नहीं हो पाती थी, जिसकी वजह से ग्रामीणों को कई बार निरास होना पड़ता था. 

इसे भी पढ़ें- ये कैसी राहत- लगातार बढ़ती कीमतों के बीच महज एक पैसे घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने पुलिस स्वागत कक्ष को एक नया रूप दिया है. अब कक्ष में कांस्टेबल की जगह पुलिस उपाधीक्षक पद के पदाधिकारी और निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी बैठते हैं. सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनते हैं और उनके सामने ही संबंधित थाने में फोन से बात कर उन्हें संतुष्ट करते हुए आगे की कार्रवाई करते हैं. गौरतलब है कि स्वागत कक्ष में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों का रोस्टर भी तैयार किया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button