Uncategorized

शिक्षामित्रों का लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

News Wing

Lucknow, 21 August: सर्वोच्च न्यायालय की ओर से शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन रद्द होने के बाद से नाराज शिक्षामित्र सोमवार को फिर लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे.

शहर मे धारा 144 लागू

शिक्षा मित्रों के आंदोलन को देखते हुए लखनऊ में जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है. साथ ही शिक्षा मित्रों को उनके अपने ही जिले में रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश दिया गया है. शिक्षामित्रों ने 21 अगस्त से लखनऊ में समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया था.इसी के तहत शिक्षामित्र लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान पर जुटने शुरू हो गए हैं.

 सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षामित्र

शिक्षामित्र सैकड़ों की संख्या में जुट सुबह तक ही यहां के लक्ष्मण मेला मैदान पर शिक्षामित्र सैकड़ों की संख्या में जुट गए थे. इस आंदोलन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, भारतीय किसान यूनियन जैसे संगठनों ने समर्थन देने का ऐलान किया है.

गौरतलब है कि सभी शिक्षामित्र समायोजन रद्द होने से भड़के हुए हैं.वहीं आंदोलन को धार देने के लिए शिक्षामित्रों को दो बड़े गुट आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने साझा संघर्ष मोर्चा बनाया है.

शिक्षामित्रों की मांग है कि सरकार संशोधित अध्यादेश लाकर उन्हें फिर से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करे. तब तक ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ के सिद्घांत पर उन्हें शिक्षकों के बराबर तनख्वाह दी जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button