BusinessNational

RBI की नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं, जीडीपी वृद्धि नकारात्मक रहने का अनुमान

New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित किया. वो मौद्रिक नीति की समीक्षा के बारे में जानकारी दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेपो दर को 4 प्रतिशत पर पूर्ववत रखा गया है.

 

 

भविष्य में कटौती के संकेत
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखा गया है. उन्होंने केन्द्रीय बैंक के रुख को उदार बनाये रखकर कोविड-19 संकट से पीड़ित अर्थव्यवस्था की मदद के लिए भविष्य में कटौती का संकेत दिया. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि अगर भविष्य में जरूरी होगा तभी यह किया जाएगा.

रेपो दर यथावत रहेगी
गवर्नर ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा लिए गए निर्णयों की घोषणा करते बताया कि रेपो दर को चार प्रतिशत पर यथावत रखा गया है. रिवर्स रेपो दर भी 3.35 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है. गवर्नरने कहा कि एमपीसी ने ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने के पक्ष में मतदान किया और वृद्धि को समर्थन देने के लिए उदार रुख को जारी रखने की बात कही.

इसे भी पढ़ें-पैरामेडिकल कर्मियों की हड़ताल: विभाग के तेवर तल्ख, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा असर

पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब भी कमजोर है लेकिन अब धीरे धीरे इकोनॉमी पटरी पर लौट रही है. उन्होंने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार का असर ग्रामीण इकोनॉमी पर साफ दिख रहा है.

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button