Uncategorized

भूख से संतोषी की मौत के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री ने किया फैसला, अाधार न भी हो तो आइडी कार्ड से मिलेगा राशन

News Wing

Ranchi, 21 October: खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि अगर मशीन अंगूठे के निशान को पकड़ नहीं पा रहे हैं, तो भी लाभुकों को राशन लेने से नहीं रोका जा सकता है. किसी भी पहचान पत्र को आधार मान कर गरीबों को राशन दिया जायेगा. मंत्री सरयू राय शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली व उदाल गांव के दौरे पर थे. उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी की. अनाज वितरण को लेकर ग्रामीणों से बात की. 

यह भी देखें: दे नी आयो भात…दे नी आयो भात…बुदबुदाते हुए भूख से मर गई 11 साल की संतोषी

हर प्रखंड में बनायेगी अनाज बैंक 

ग्रामीणों की शिकायत थी कि मशीन से अंगूठे के निशान सही नहीं बताने पर उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है. इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर लाभुक के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र हो या कोई भी जनप्रतिनिधि यह सत्यापित कर दे कि अमुक व्यक्ति सही हकदार है, तो उसे राशन दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रखंड में अनाज बैंक बनायेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में  उसका उपयोग किया जा सके.

यह भी देखें: सरकार ने दोषी डीसी से ही बनवायी रिपोर्ट, अगर रिपोर्ट सही तो क्यों किया पीडीेएस दुकान का लाइसेंस रद्दः बाबूलाल मरांडी
 

विधायक ने की शिकायत

बारिश के बाद भी लोधाशोली के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. विधायक कुणाल षाड़ंगी और भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी मौजूद थे. ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय डीलर ने पिछले चार माह से राशन नहीं दिया है. स्थानीय विधायक ने भी आरोप लगाया कि डीलर ने अधिकारियों की मिलीभगत से सारा राशन खुले बाजार में बेच दिया है और ग्रामीणों को चुनौती देता फिरता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. विधायक ने डीलर और गोदाम के सहायक महाप्रबंधक पर एफआइआर करने की मांग की. 

 

यह भी देखें: भूख से ही हुई संतोषी की मौत, पूरा परिवार कुपोषण का शिकार, सिमडेगा डीसी को निलंबित करने की मांग

कोई भी शिकायत होने पर टोल फ्री नंबर पर दें सुचना

मंत्री सरयू राय ने कहा कि लाभुक किसी भी हालत में अपना कार्ड डीलर को न दें. कम राशन स्वीकार न करें राशन वितरण को लेकर कोई भी शिकायत हो, तो टोल फ्री नंबर 1800 212 55 12 पर सूचना दें

यह भी देखें: बच्ची की मौत के लिए मुख्य सचिव जिम्मेदार, दर्ज हो मुकदमा -आजसू

क्यों दिया आदेश 

हाल ही में अलग-अलग कारणों  से 11 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द  किये गये हैं. सिमडेगा में संतोषी कुमारी की हुई मौत के मामले में पाया गया कि उसके परिवार का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं होने की वजह से रद्द कर दिया गया था. संतोषी के परिवार को अनाज नहीं मिल रहा था. 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button