आज के युग में सोना हीरा जवाहरत का शौक भला किसे नहीं। एक से एक बढ़कर आभूषण फैशन ही नहीं ऐश्वर्य के प्रतीक हैं। लेकिन, आभूषण ही क्यों, पूरा का पूरा परिधान अगर खरा सोना का हो तो क्या बात है! जी हां, तुर्की के एक सोनार ने महिलाओं के लिए बनाया है यह परिधान। खालिस सोने का। कीमत 85,000 पौंड यानी 87 लाख 7 हजार 782 रूपए। हो सकता है ना यह एक शानदार निवेश, और पहन कर दमकिये खरे सोने सा!
सोनार अहमत अतकन ने 78,000 सोने के टुकड़ों से तैयार किया है यह लॉन्ग स्लीवलेस गॉउन। अहमत अबतक आठ ऐसे गॉउन बेच चुके हैं। 2014 में इनका लक्ष्य दस है।




