
New Delhi: भारत में कोरोना संक्रमण जारी है. देश में लगातार इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इसके संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन लागू है. बावजूद इसके कोरोना पर कुछ खास काबू नहीं पाया जा सका है.
भारत में कोरोना वायरस के 15712 मामले सामने आ चुके हैं. जबकी इस वायरस से अबतक कुल 507 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 2230 मरीज जो कि कोरोना से संक्रमित थे वो स्वस्थ हो चुके हैं. फिर भी अभी देश में कोरोना के 12969 एक्टिव केस हैं.
COVID-19 cases in India cross 15,000, death toll at 507
Read @ANI Story | https://t.co/GInnQLWmR2 pic.twitter.com/tUYJrFOqsM
— ANI Digital (@ani_digital) April 19, 2020
पिछले 24 घंटे में 1334 नये मामले
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने लोगों को भयभीत करके रख दिया है. जिस तरह से आंकड़ो में इजाफा हो रहा है वह सोचने वाली बात है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 1334 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में इस वायरस से संक्रमित 27 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं.
1,334 new cases, 27 deaths reported in the last 24 hours: Ministry of Health and Family Welfare https://t.co/F0NW1Ngm0C
— ANI (@ANI) April 19, 2020
तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यह लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधीक मामले सामने आये हैं. यहां मरीजों का आंकड़ा 3600 के पार हो चुका है. महाराष्ट्र के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में हैं. यहां संक्रमितों की संख्या 1700 के पार है.




