JharkhandRanchi

रांची: सचिवालय सेवा से रिटायर 5 अधिकारी को प्रमोशन, मिलेगा बकाया

Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के 5 सेवानिवृत्त अधिकारियों को उप सचिव के पद से संयुक्त सचिव रैंक में वैचारिक प्रमोशन का लाभ दिया है. इन अधिकारियों को प्रमोशन देने के लिए 24 दिसंबर 2020 को ही विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की गई थी  लेकिन इसी तिथि से राज्य सरकार ने कार्यालय आदेश निकालकर राज्य सरकार के सभी सेवाओं एवं पदों में प्रोन्नति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थीी. पूरा मामला झारखंड हाईकोर्ट में गया था इसके बाद से यह उसके बाद प्रमोशन देने की कार्रवाई का आदेश दिया गयाा. याचिका में कुल 49 याचिकाकर्ता है जिन्हें 24.12. 2020 की विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में अनुशंसा की गई थी. हालांकि समिति ने कुल 131 पदाधिकारियों की क्रांति की प्रगति के संबंध में अनुशंसा की थी. इनमे सचिवालय सेवा के अधिकारी थे. इनमें खान विभाग से रिटायर अधिकारी अजय कुमार, कुछ तकनीकी शिक्षा में कौशल विकास विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी नगेंद्र चौधरी, कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे, नगर विकास विभाग से रिटायर अधिकारी अखिलेश कुमार, वाणिज्य कर विभाग से रिटायर अधिकारी पार्वती हंस है. सभी अधिकारियों को आर्थिक लाभ 24 दिसंबर 2020 से दिया जाएगाा. यानि इन अधिकारियों को बकाया भी मिलेगा. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: बच्चा चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button