बीजिंग: चीन विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में स्थित हैनान द्वीप पर एक महासागर पार्क का निर्माण करेगा।
सरकारी मीडिया के मुताबिक, इसी के साथ चीन में महासागर पार्को की संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी।
झुहाई के ‘चीमेलोंग ओशन किंगडम’ जैसे ये पार्क पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। इनमें विश्व के सबसे अद्भुत पशु और स्तनपायी जीव हैं। पर्यटक इनमें ध्रुवीय भालुओं से लेकर विशाल शार्क तक देख सकते हैं।
चीन में यह उद्यम जोरों पर है, लेकिन पशु अधिकार कार्यकर्ता उनके रखरखाव को लेकर चिंता जता रहे हैं।
स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) ने इन प्रांतों के स्थानीय समुद्री प्रशासनों को पार्कों की सीमा तय करने और मनमाने ढंग से पार्को की सीमाओं और क्षेत्रीकरण को न बदलने का आदेश दिया है।
हैनान के अलावा ये पार्क लियाओनिंग, शानदोंग, फुजियान और ग्वांगदोंग में बनाए जाएंगे।
हैनान द्वीप चीन के दक्षिण में स्थित है, जहां से विवादास्पद दक्षिण चीन सागर शुरू होता है।
चीन ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गो में से एक दक्षिण चीन सागर के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर अपना दावा जताया है।
हालांकि अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने जुलाई में चीन के दावे को रद्द कर दिया था।




