Uncategorized

मुंडे की बेटी महाराष्ट्र बीजेपी की कोर कमिटी में

मुंबई: गोपीनाथ मुंडे की बेटी विधायक पंकजा मुंडे को गुरुवार को महाराष्ट्र बीजेपी की कोर कमिटी में शामिल कर लिया गया। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने यह घोषणा करते हुए कहा कि पर्ली विधानसभा सीट से विधायक पंकजा को जल्द ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोपीनाथ मुंडे के निधन से जो जगह खाली हो गई है, पंकजा को वही जगह दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से अपील की जाएगी कि पंकजा को बड़ी जिम्मेदारी भी दी जाए।

गोपीनाथ मुंडे की दिल्ली में 3 जून को सुबह एयरपोर्ट जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 64 वर्षीय मुंडे पिछड़ों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्ध्व ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए जाने संबंधी कुछ नेताओं के बयान पर फड़नवीस ने कहा कि बीजेपी के समक्ष इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। हम उद्ध्व ठाकरे के बयान पर विचार करेंगे। इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button