Uncategorized

गढ़वा एसपी ने किया दो SI समेत 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड, ड्यूटी से थे गायब

Garhwa : गढ़वा एसपी मो अर्शी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अवर निरीक्षकों सहित 10 पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया. सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और समय रहते उचित जवाब देने का निर्देश दिया गया है. मो. अर्शी ने बताया कि गढ़वा जिले में लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों और जवानों पर इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी. उनके जिले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसपी ने कहा कि हर दिन उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा. इसमें कोताही बरतते पाए जाने पर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ेंः पलामूः झारखंड-बिहार पुलिस ने तोड़ी नक्सलियों की कमर, विस्फोटकों का जखीरा जब्त, बंकर ध्वस्त

औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी मिले थे गायब

जानकारी के अनुसार एसपी सोमवार की रात औचक जांच पर निकले थे. उन्होंने कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि हाइवे नंबर तीन पर पेट्रोलिंग पर लगाए गए अवर निरीक्षक और जवान गायब हैं. उनका लोकेशन संबंधित इलाके में नजर नहीं आया. इसी तरह उन्होंने गढ़वा थाना का जायजा लिया तो वहां भी एसआई सहित कई जवान गायब मिले.

इसे भी पढ़ेंः खूंटी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की करोड़ों की संपत्ति जब्त

किस-किस पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और सुखदेव सिंह, हवलदार सचिदानंद यादव, रामचरित्र राम, आरक्षी फिलिप लिंडा, हरिशचन्द्र भगत, रोहित कुमार चौबे, सिलवेस्टर कच्छप तथा आरक्षी चालक धनश्याम तिवारी और अमरेश मिश्रा को सस्पेंड किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button