
Ranchi : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात सोमवार को रांची की सीजीएम कोर्ट में हाजिर हुई. वर्ष 2013 में सड़क जाम करने के मामले उन्होंने अदालत में हाजिरी लगायी. वृंदा करात के साथ पांच वामपंथी नेता भी इस मामले में कोर्ट में हाजिर हुए. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वयंभू की अदालत ने उन्हें तीन हजार रुपए के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी.
सड़क जाम करने मामले में हुआ था मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में रांची डीसी कार्यालय के बाहर वृंदा करात प्रदर्शन कर रही थीं और सड़क जाम कर दिया गया था. इस मामले में बृंदा करात के खिलाफ 455/2013 का कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले को लेकर वृंदा करात ने कोर्ट में हाजिरी लगायी.
इसे भी पढ़ें : एक माह से आंदोलनरत हैं पंचायत स्वयं सेवक, 27 को मिलेंगे सीएम से




