Ramgarh

रामगढ़ : बरकाकाना में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

रामगढ़ : बरकाकाना स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर के बाद से लेकर फुटबॉल मैदान तक बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान रेलवे द्वारा शुरू किया गया आपको बताते चले कि इससे पूर्व रेलवे ने लगभग 75 दुकानों और मकानों को हटाने का नोटिस जारी कर अल्टीमेट दिया था जिनकी समय अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ

रेल प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया जा रहा है कि 1 घंटे के अंदर अपनी अपनी दुकानों और मकान से सामान को हटा ले,जिसके बाद सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों से सामान को हटा रहे हैं अतिक्रमण हटाओ अभियान के मद्देनजर जिला प्रसाशन, रेल प्रशासन, आरपीएफ पुलिस जीआरपी पुलिस और स्थानीय ओपी पुलिस पूरी मुस्तादी के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए डटे है.

Related Articles

Back to top button