National

राजस्थान  : पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट पर राजनीति शुरू, ओवैसी ने कांग्रेस को भाजपा की कॉपी करार दिया   

NewDelhi : राजस्थान के अलवर में  दो साल पहने मॉब लिंचिंग के शिकार हुए पहलू खान  मामले में दायर चार्जशीट पर राजनीति शुरू हो गयी है.  जान लें कि पुलिस द्वारा मॉब लिंचिंग के शिकार पहलू खान के खिलाफ गोतस्करी के मामले में चार्जशीट दायर की गयी है.  चार्जशीट में खान और उनके बेटों इरशाद (25) और आरिफ (22) पर राजस्थान बोवाइन एनिमल एक्ट, 1995 और रूल्स 1995 की धारा 5, 8 और 9 के तहत आरोप तय किये गये हैं.  यह चार्जशीट 29 मई को बहरोड़ में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गयी थी.

इसके बाद  एआईएमआईएम  चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को भाजपा  की कॉपी करार दिया है. जबकि भाजपा  नेता ज्ञानदेव आहूजा ने पहलू के पूरे परिवार को  कठघरे में  ला खड़ा किया है.  कांग्रेस पर हमला होते देख  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह चार्जशीट भाजपा सरकार के दौरान हुई जांच के आधार पर दाखिल की गयी है.

गहलोत ने कहा कि केस की जांच पिछली भाजपा  सरकार के दौरान की गयी थी. अगर जांच में कोई गलती पायी जाती है तो केस की दोबारा जांच कराई जायेगी. जानकारी दी गयी  कि पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट पिछले साल 30 दिसंबर को  तैयार कर ली गयी थी.  इससे 13 दिन पहले राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार सत्ता संभाल चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू होगी,  सुरक्षा के कड़े  इंतजाम

   पहलू खान की लिंचिंग के छह आरोपियों को क्लीन चिट

खबरों के अनुसार राज्य में पिछली भाजपा सरकार के समय में भी ऐसी ही एक चार्जशीट खान के दो सहयोगियों के खिलाफ दायर की गयी थी, जिन पर भीड़ ने हमला किया था.  इस केस में दो एफआईआर दर्ज हैं.  पहली एफआईआर भीड़ के खिलाफ खान की पीट-पीटकर हत्या को लेकर है और दूसरी पहलू खान और उनके परिवार के खिलाफ गोतस्करी को लेकर दायर की गयी है. पुलिस द्वारक इससे पहले पहलू खान की लिंचिंग के छह आरोपियों को क्लीन चिट दी जा चुकी है.

पुलिस का यह फैसला कथित तौर पर गोशाला के स्टाफ के बयानों और मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स पर आधारित था.  हरियाणा में डेयरी का व्यवसाय चलानेवाले पहलू खान पर एक अप्रैल को अलवर में बेहरोड़ के पास गोरक्षकों ने हमला किया था. उसके दो दिन बाद पहलू की अस्पताल में मौत हो गयी थी.

ओवैसी राजस्थान सरकार पर हमलावर हुए

शनिवार को  पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दायर होते ही  असदुद्दीन ओवैसी राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गये.  ओवैसी  ने राजस्थान के मुसलमानों से कहा कि सत्ता पाने के बाद कांग्रेस भी भाजपा की कॉपी बन गयी  है.  ऐसे लोगों और संगठनों को नकार दीजिए जो कांग्रेस पार्टी के दलाल हैं.  ओवैसी ने यह भी कहा कि मुसलमानों को अपना स्वतंत्र राजनीतिक प्लैटफॉर्म तैयार करना चाहिए.  70 साल का लंबा समय बीत गया है और अब बदलाव का वक्त आ गया है।.

इस क्रम में भाजपा  नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, लोगों ने पहलू खान की गाड़ी पकड़ी थी, जिसमें वह गाय की तस्करी कर रहा था. लोगों ने उन्हें केवल रोका था.पुलिस कस्टडी में पहलू की मौत हुई.  कहा कि  लोगों ने उन्हें नहीं पीटा था. अब पहलू के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है है, तो कांग्रेस इसका क्रेडिट ले रही है . आरोप लगाया किउस समय कांग्रेस ने उसके परिवार को वित्तीय मदद पहुंचायी थी.

हमें न्याय नहीं मिला, हमारे अब्बा को मार दिया

पहलू खान के बेटे ने कहा कि  भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी उनके साथ धोखा किया है.   कहा कि सरकार अगर न्याय नहीं दे सकती तो बेहतर है कि उन्हें मार ही दे. बता दें कि पुलिस ने अपनी चार्जशीट में पहलू खान और उनके बेटे के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से मवेशी ले जाने का आरोपी बनाया है पहलू खान के बेटे ने कहा, ढाई साल हो रहे हैं, हमारी आंखों के सामने हमारे अब्बा को मार दिया गया, हमें न्याय नहीं मिला.  हमारे अब्बा को मार दिया, हमको मारा और हमारे खिलाफ ही चार्जशीट दायर हो गयी.

 

इसे भी पढ़ेंःइस साल जून का महीना पिछले 100 साल में पांचवां सबसे सूखा रहा : मौसम विभाग   

Related Articles

Back to top button