National

#Rahul_Gandhi ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, अपना जादुई व्यायाम दोहरायें, शायद अर्थव्यवस्था चल निकले

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार के बजट पर हमलावर हो गये हैं. राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की खराब हालात को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि कृपया अपने जादुई व्यायाम की दिनचर्या को कुछ बार और दोहरायें,

हो सकता है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था दोबारा से शुरू हो जाये. राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में हैश टैग मोदीनिक्स भी लिखा है. जान लें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी पर राहुल गांधी हमलावर हुए हों.

इसे भी पढ़ें : #Budget2020: राहुल ने कहा, बजट में बेरोजगारी से निपटने का कोई विचार नहीं, माकपा ने कहा कि सिर्फ बेकार की बातें

प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण आर्थिक विकास को लेकर अनभिज्ञ हैं  

राहुल गांधी ने आम बजट पेश किये जाने से कुछ दिन पूर्व दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए आगे क्या करना है. इस क्रम में राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसा था कि मोदी और आर्थिक सलाहकारों की उनकी ड्रीम टीम ने अर्थव्यवस्था को निश्चित तौर पर बदल दिया है.

पहले जीडीपी (GDP) विकास दर 7.5 फीसदी और महंगाई 3.5 फीसदी थी. अब जीडीपी विकास दर 3.5 फीसदी और महंगाई दर 7.5 फीसदी है. साथ ही दावा किया कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आगे क्या करना है.

इसे भी पढ़ें :  यह आम लोगों का बजट नहीं, बल्कि उद्योगपतियों औऱ पूंजीपतियों के हित वाला हैः हेमंत सोरेन

विदेशी कंपनियां आज यहां निवेश करने से कतरा रही हैं

इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की छवि को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि विदेशी कंपनियां आज यहां निवेश करने से कतरा रही हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी थी कि वह देश के किसी भी विश्वविद्यालय में जाकर वहां के विद्यार्थियों के सवालों का सामना करें.

जयपुर के रामबाग इलाके में कांग्रेस की ‘युवा आक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल ने अपना भाषण मुख्य रूप से युवाओं, बेरोजगारी व देश की छवि पर केंद्रित रखते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद और मनरेगा को खोखला कर दिया है.

देश की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान में है. सारी कंपनियां जो आज चीन में हैं वे हिंदुस्तान में आना चाहती हैं. लेकिन कहती हैं कि हिंदुस्तान के लोग एक दूसरे से लड़ रहे हैं. हिंदुस्तान की सरकार देश में हिंसा फैला रही है. हिंसा के इस माहौल में हम निवेश क्यों करें?

इसे भी पढ़ें : #Imran_Khan ने इंटरव्यू में कहा, भाजपा की भारत में म्यांमार की तरह नरसंहार दोहराने की योजना  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button