Uncategorized

धर्मगुरू बुहरानुद्दीन के अंतिम दर्शन के भगदड में 18 लोगों की मौत

मुंबई: मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में मची भगदड में 18 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पतला में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि बोहरा समुदाय के धर्मगुरू सैयदना मोहम्मद बुहरानुद्दीन के अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोग की भीड उमडी थी। यह हादसा शनिवार तडके 3.00 बजे हुआ।

सूत्रों के मुताबिक बोहरा समुदाय के धर्मगुरू सैयदना मोहम्मद बुहरानुद्दीन का शुक्रवार को निधन हो गया था। सूत्रों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ सकती है। बुरहानुद्दीन का निधन शुक्रवार को सुबह दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। वह 102 साल के थे और कुछ ही सप्ताह बाद अपना 103वां जन्मदिन मनाने वाले थे। डॉ बुरहानुद्दीन के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए कल से ही उनके मालाबार हिल स्थित बंगले पर बोहरा समुदाय के लोग जुटने लगे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात होते-होते अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, भारी भी़ड की वजह से अफरातफरी की स्थिति बन गई और शनिवार त़डके तीन बजे भगदड मच गई। बीएमसी के सूत्रों के मुताबिक, 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भगद़ड के बाद पुलिस ने डॉ बुरहानुद्दीन के घर के आसपास गाç़डयों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। डॉ. बुरहानुद्दीन दाउदी बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरू थे। उनकी मौत के बाद दुनिया भर के बोहरा समाज में मातम छा गया। देशभर से बोहरा समाज के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button