
NewDehi : रफाल विमान सौदे के आरोपों में घिरा अनिल अंबानी का रिलायंस ग्रुप मानहानि के मुकदमे दर्ज करने में इतिहास रच रहा है. रिलायंस ग्रुप इस साल 28 मानहानि के मुकदमे दर्ज करा चुका है. खबरों के अनुसार अनिल अंबानी की कंपनी एक साल के भीतर मीडिया ग्रुप्स, पत्रकार और राजनेताओं के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज करा चुकी है और 80,500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. इनमें से आठ मुकदमे राजनेताओं के खिलाफ हैं . 20 मुकदमे मीडिया संस्थानों और पत्रकारों पर किये गये हैं. इनमें द वीक, द वायर और एनडीटीवी शामिल हैं. बता दें कि जिन पत्रकारों पर मुकदमा ठोका गया है( उनमें फाइनैंशल टाइम्स के पूर्व पत्रकार जेम्स क्रैबट्री और बिजनस स्टैंडर्ड में लेख लिखने वाले अजय शुक्ला शामिल हैं. राजनेताओं में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी जैसी शख्सियतें भी मानहानि का मुकदमा झेल रही हैं . मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस ग्रुप ने सभी को नोटिस भेजा है.
अधिकतर का कहना है कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का नोटिस मिला है
अधिकतर का कहना है कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का नोटिस मिला है. न्यूज़ वेबसाइट Scroll.in के अनुसार जिन लोगों पर मानहानि का मुकदमा किया गया है उनमें से कई लोगों को समन नहीं मिला है, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें संबंधित केस में जवाब देने के लिए पूरा समय नहीं दिया गया . नोटिस के अनुसार रिलायंस ग्रुप ने 24 घंटे के भीतर माफीनामा के साथ-साथ संबंधित आर्टिकल से विवादित हिस्सा हटाने की भी मांग की है . ऐसा नहीं है कि मानहानि से जुड़े मामले सिर्फ राफेल डील को लेकर हैं . खबरों के अनुसार राफेल के अलावा दूसरे मामलों की रिपोर्ट छापने पर रिलायंस ग्रुप ने मानहानि का नोटिस थमा दिया. दिसंबर के महीने में रिलायंस कम्युनिकेशंस का मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जीयो के द्वारा अधिग्रहण भी शामिल है.
अनिल अंबानी की कंपनी ने टेलिग्राफ के खिलाफ 11 मामलों में कुल 65,000 करोड़, Scroll.in के खिलाफ पांच मामलों में 15,000 करोड़, एनडीटीवी के खिलाफ 10,000 करोड़ रुपये का मुकदमा किया गया है. बाकी 16 अन्य संस्थानों के खिलाफ मुकदमों को मिलाकर कुल 80,500 करोड़ के हर्जाने की मांग की गयी है.




