JharkhandNationalNEWS

स्पाइस जेट ने फ्लाईट पर लगायी सोनू सूद की तस्वीर, जानिये क्यों

New Delhi: स्पाइस जेट ने अपने फ्लाईट पर सोनू सूद की तस्वीर लगायी है. उनकी तस्वीर लगाते हुए स्पाइस जेट ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान एक्टर सोनू सूद पूरे देश में चर्चित रहे और अनूठी मिसाल पेश की. उन्होंने कई परिवारों को आपस में मिलाया. अपने खर्चे पर सैकड़ों मजदूरों को उनके घरों तक बसों से पहुंचाया. इतना ही नहीं उन्होंने मजदूरों की जबरदस्त तरीके से मदद भी की थी. इन सब कार्यों के लिए स्पाइस जेट की ओर से सोनू सूद को धन्यवाद देने की एक छोटी सी पहल की गयी है. स्पाइस जेट ने बोइंग 737 विमान में सोनू सूद का पोस्टर लगाया है. देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में हुए दो विस्फोटों में चार लोगों की मौत, एक घायल

धन्यवाद सोनू, आप हमारे लिए प्रेरणा हैं

इसको लेकर स्पाइस जेट ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो डाला है जो काफी वायरल हो रहा है. इसमें स्पाइस जेट ने कहा है कि सब कुछ के लिए धन्यवाद, सोनू जी! आप हमारे लिए और कई अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं, और हम असाधारण करुणा के आपके कार्यों में भागीदार होने पर गर्व करते हैं. स्पाइस जेट ने कहा है कि अपार प्रयासों के लिए धन्यवाद देने का और कोई तरीका नहीं दिखा. इसलिए हमने अपने स्पाइस जेट को आपके पोस्टर से सजाकर आपको धन्यवाद देने का एक छोटा सा प्रयास किया है, जो हमें गौरवान्वित भी करता है. इस कार्य के लिए सोनू सूद ने स्पाइस जेट के प्रति आभार जताते हुए स्पाइस जेट पर खूद की पोस्टर लगी तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: बम फटने से महिला जख्मी, जंगली सुअर को मारने के लिए रखा गया था बम

 

Related Articles

Back to top button