Uncategorized

मेयर ने गिनायी उपलब्धि : कहा – इन्हीं मुद्दों को लेकर जाऊंगी जनता के बीच

Ranchi : रांची नगर निगम चुनाव को देखते हुए लोगों का जनता संवाद शुरू हो गया है. अपने कामकाज को गिनाने बताने में प्रतिनिधि और उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं. इसी कड़ी में रांची महापौर आशा लकड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में जो काम किया है उसे ही जनता के बीच लेकर जाऊंगी. सरकार के साथ निगम ने पिछले चार साल में रांची शहर में जल, सड़क की समस्या का काफी हद तक समाधान हुआ है. लाभुकों को आवास जैसी योजना का लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि जब मैं चुनाव जीतकर आयी थी, तब शहर में सफाई व्यवस्था ठप थी. उसमें काफी सुधार हुआ है. इसके लिए जगह जगह रांची मनी ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया. साथ ही घरों से डोर-टू-डोर कचरा का उठाव किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें –  नगर निकाय चुनाव 16 अप्रैल को, 20 को रिजल्ट, 22 मार्च तक नामांकन, तीन बच्चों के माता- पिता नहीं लड़ पायेंगे चुनाव

इसे भी पढ़ें – सोनथालिया सबसे अमीर राज्यसभा सांसद के उम्मीदवार, समीर सबसे गरीब

गिनायी अपनी उपलब्धि

मैंने कहा कि 4 सालों में रांची की जनता को पानी की समस्या ना हो, इसके लिए 938 हैंडपंप, 721 मिनी एचवाईडीटी, 176 अचवाईडीटी लगाया गया. प्रत्येक वार्ड में टैंकर से पानी पहुंचाया जाता है. इस वर्ष हर वार्ड में 5-5 मिनी एचवाईडीटी लगाने की योजना है. उन्होंने कहा कि शहर के स्लम बस्तियों में 1565 आवासों का निर्माण किया जा रहा है. पीएम आवास योजना के तहत 13947 लाभुकों को आवास दिया जा रहा है. इनमें से 3412 लोगों का आवास बनकर तैयार हो गया है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 31705 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया. 85 मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए गये. 15 करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का निर्माण हुआ. 42.33 करोड़ की लागत से भिंडर मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है. हज़ारों  LED लाइट लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे ही कई और काम भी हुए है.

इसे भी पढ़ें – पलामू: नकल करते 32 परीक्षार्थी धराये, सभी एक्सपेल्ड, दो वीक्षक भी निलंबित, केंद्राधीक्षक को शोकॉज

पार्टी टिकट देगी, तभी चुनाव लड़ूंगी

मेयर आशा लकड़ा ने चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि पार्टी जब टिकट देगी, तभी चुनाव लड़ूंगी, अन्यथा नहीं. उन्होंने कहा कि पार्टी अगर किसी और को टिकट देगी तो मैं उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगी. पिछला चुनाव भी पार्टी की वजह से ही जीता था. पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ता के तौर पर हमेशा प्रतिबद्ध हूं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button