Uncategorized

मतदाता पुनर्रीक्षण कार्यक्रम 19 जनवरी से : ए के दास

गिरिडीह : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गिरिडीह जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 19 जनवरी से 18 फरवरी तक मतदाता सूची में विशेष पुनर्रीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा।

इस संबंध में उपनिर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास ने पत्रकारों को बताया कि लगभग एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मतदाता अपना नाम हटवा सकते हैं, नया नाम जोड़ सकते है साथ ही साथ मतदाता सूची में तकनीकी सुधार भी करवा सकते हैं। इसके लिए प्रपत्र 6,7 और 8 का उपयोग किया जा सकता हैं।

उन्‍होंने कहा कि 19 जनवरी को जिले भर के सभी 2147 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ फॉर्म लेकर उपस्थित रहेगें। उन्‍होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 मार्च को किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button