
Lohardaga: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जशपुर, छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में लोहरदगा में रुके. वे लोहरदगा में राणा चौक स्थित प्रांत कार्यवाहक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास में रुक कर भोजन किया और वहां संघ के कार्यकर्ताओं से मिले. मोहन भागवत लोहरदगा में वनवासी कल्याण केंद्र में चल रहे तीन दिवसीय प्रवासी कार्यक्रम वर्ग मे लोहरदगा, जमशेदपुर, सिमडेगा ,गुमला ,पलामू से आकर प्रशिक्षण मे शामिल कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे लंबी चर्चा की. मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन ही सभी समस्याओं का निदान है. कार्यकर्ता पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ संगठन हित मे काम करें. हमें मिल कर समाज को आगे बढाना है. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर कैसे उंचा उठे, इस पर भी चिंतन करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया साइकिलिंग वुमन लीग: पुष्पा कुमारी ने जीता कांस्य पदक
इस क्रम मे मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं का परिचय भी जाना और उनसे परिचर्चा भी की. आरएसएस प्रमुख भागवत ने लोहरदगा मे चार घंटे के प्रवास मे कार्यकर्ताओं की बातों को भी ध्यान से सूना. इस मौके पर क्षेत्र संचालक देवव्रत पाहन, प्रांत संचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, प्रांत कार्यवाहक संजय कुमार, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, सह प्रांत प्रचारक राजीव कुमार, विभाग संघचालक साहु प्रकाश, विभाग प्रचारक समी कुमार, जिला संघ चालक मनोज दास, जिला कार्यवाहक सचिन किशलय सहित प्रशिक्षण के लिए आए 150 कार्यकर्ता मौजूद थे. मोहन भागवत के आगमन को लेकर लोहरदगा मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सभी कार्यकर्ताओं की भी सघन जांच कर ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा था. एसडीओ अरविंद कुमार लाल, एसडीपीओ बीएन सिंह सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे.





