
New Delhi : उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. अफगानिस्तान-कजाख्स्तान सीमा पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह झटके महसूस हुए. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उक्त सूचना दी. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर घाटी में भी महसूस किये गये. जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर में ये झटके 15 से 20 सेकंड तक रहे. वहीं दिल्ली-एनसीआए में इसका असर कम रहा. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था. हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि भारत में ये झटके कितनी तीव्रता के थे.
इसे भी पढ़ें- बकोरिया कांडः जेजेएमपी व कोबरा के चंगुल से छूट कर भागे प्रत्यक्षदर्शी सीताराम सिंह को पुलिस ने दो साल तक थाना में छिपा कर रखा
भूकंप करीब दोपहर 12:40 बजे आया. जिसके बाद लोग अपने-अपने ऑफिस और घरों से बाहर निकल गये. फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिसमोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप अफगानिस्तान-हिंदुकुश में 182 किमी जमीन के अंदर आया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसी वजह से भूकंप का असर दिल्ली तक महसूस किया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




