1st LeadJharkhandRanchiTOP SLIDER

सोमवार को रांची आएंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

Ranchi : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को विशेष विमान से नई दिल्ली से रांची आएंगी. हेलीपैड पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश सहित सहित पार्टी के नेतागण उनका स्वागत करेंगे. द्रौपदी के कार्यक्रम को देखते प्रदेश भाजपा की ओर से जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पारंपरिक रीति रिवाज, बाजा गाजा एवं नृत्य संगीत के साथ उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं.

एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा. यहां वे एनडीए द्वारा आयोजित सांसद एवं विधायकगण की बैठक को संबोधित करेंगी. इस दौरान उनके साथ दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी,आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू सहित कई अन्य सांसद एवं विधायकगण भी शामिल होंगे. इसके बाद अपराह्न 4.30 बजे विशेष विमान से उनके नई दिल्ली लौट जाने का कार्यक्रम है.

 

यशवंत सिन्हा से मिल रही चुनौती

गौरतलब है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. उनके विपरीत पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाया गया है. ऐसे में दोनों लगातार अलग अलग दलों, सांसदों, विधायकों के साथ मिलकर चुनावी सफलता का प्रयास कर रहे हैं.

 

 

इसे भी पढ़ें : COMMON WEALTH GAMES 2022: लॉन बॉल में भारतीय टीम में झारखंड के 5 खिलाड़ी चयनित

Related Articles

Back to top button