JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTop StoryTRENDING

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, उलिहातू के लिए हुई रवाना

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने और उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंची. भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने अगवानी की और फूलों का गुलदस्ता देकर महामहिम राष्ट्रपति का अभिनंदन किया. बाद में राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू के लिए भारतीय वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर MI 13 से रवाना हो गई.

इसे भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी,कहा – नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे झारखंड

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राष्ट्रपति के रांची पहुंचने पर उनका जोहर कहकर आभार जताया. सीएम ने अपने ट्वीट में कहा ” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार।

बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी किया स्वागत

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी महामहिम राष्ट्रपति के झारखंड पहुंचने पर ट्वीट कर उनका अभिनंदन और आभार जताया. अपने ट्वीट में बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा कि ” जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर हार्दिक अभिनंदन.”

Related Articles

Back to top button