
NewDelhi : 2014 के लोकसभा चुनाव से चर्चित पीएम मोदी के लिए प्रचार चलाने वाले प्रशांत किशोर फिर चर्चा में हैं. देश में 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है.राजनीतिक पार्टियों ने जनता का वोट हासिल करने के लिए मगजमारी शुरू कर दी है. सभी दलों ने लोक-लुभावन वादे शुरू कर दिये हैं. विपक्षियों में महागठबंधन की कवायद चल रही है. सभी के निशाने पर मोदी हैं. सबका एक ही मकसद है सत्ता पर काबिज होना. इसी कड़ी में राजनीतिक पार्टियों ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है. इस माहौल में राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने पीएम पद के उम्मीदवार के लिए सर्वे शुरू कर दिया है.
इसे भी पढ़ेंःकांग्रेस ने राफेल डील पर मोदी और सीतारमण के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
www.indianpac.com/naf/agenda पर लॉग इन कर वोट दे सकते हैं
खबरों के अनुसार प्रशांत किशोर ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी नाम की एक संस्था खोली है, जो सभी राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति बनाने में मदद करेगी. जैसी कि खबर है, अपनी कंपनी का प्रचार करने के लिए प्रशांत किशोर ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने का फैसला लिया है, जो 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए नेता का चुनाव करेगा. प्रशांत किशोर ने इसे लेकर जो संस्था शुरू की है, उसका नाम नेशनल एजेंडा फोरम है, जहां लोग उस नेता के नाम का चयन कर सकते हैं, जिसे वह समझते हैं कि आगामी चुनाव में उनका नेता हो सकता है. इतना ही नहीं वेबसाइट पर कौन होगा वह नेता जो देश की कमान संभालेगा इसका चयन जनता को करना है इसके लिए www.indianpac.com/naf/agenda पर लॉग इन करके कोई भी वोट दे सकता है.
इसे भी पढ़ेंःमराठा आंदोलन : मुंबई बंद को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, बसों पर हमला, इंटरनेट सेवा ठप
सर्वे में 18 प्वाइंट रखे गये हैं
जानकारी के अनुसार इस सर्वे में 18 प्वाइंट रखे गये हैं, जिस पर लोग वोट करेंगे. कोई भी इन अहम मुद्दों पर काम करने वाले अपने नेता का चयन कर सकता है. इस सबंध में आई-पैक मीडिया का कहना है कि यहां कोई भी अपने नेता का चयन कर सकता है. एक बार जब वोटिंग खत्म हो जाये तो लोग 14 अगस्त को इसके नतीजे देख सकते हैं. इसी आधार पर कंपनी की वेबसाइट पर उस नेता का नाम चयनित किया जायेगा, जिसे सबसे अधिक वोट मिलेंगे. इसके बाद कंपनी की ओर से उस नेता से संपर्क साधा जायेगा और उसके सामने इन 18 प्वाइंट एजेंडा को पूरा करने के लिए काम करने का आग्रह कियाजायेगा और उनसे इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने को कहा जायेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




