Uncategorized

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर YSR के सभी 5 सांसदों का इस्तीफा

मांग को लेकर अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठेंगे सभी सांसद

NewDelhi: आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग के मुद्दे पर वाईएसआर कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने स्पीकर सुमित्रा महाजन को शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया. पार्टी के पांच सांसदों- वारा प्रसाद राव वेलगापल्ली, वाई वी सुभा रेड्डी और पी वी मिधुन रेड्डी, वाईएस अविनाश रेड्डी और सदन में पार्टी के नेता एम राजमोहन रेड्डी ने इस्तीफा दिया है. सभी सांसद अब नई दिल्ली स्थित आंध्र भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

इसे भी पढ़ें:राय यूनिवर्सिटी झारखंड के शिक्षक सुधांशु मौर्य ने छात्राओं का किया यौन शोषण, विवि प्रबंधन ने कहा- मामले की जांच कर रही कमिटी

इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के चैम्बर में पहुंचकर उनको अपना इस्तीफा सौंपा. इनमें से एक त्यागपत्र में कहा गया है, ‘‘मैं तत्काल प्रभाव से अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं.’’ 

तेदेपा को YSR की चुनौती

सांसदों के इस्तीफे से पहले वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘हम जो कहते हैं वो करते हैं. वाईएसआर कांग्रेस के सांसद इस्तीफा सौंप रहे हैं. साथ ही जगन मोहन रेड्डी ने तेलगु देशम पार्टी के एन चंद्रबाबू नायडू को चुनौती है कि वह तेदेपा सांसदों का इस्तीफा करवाएं और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की जायज मांग को लेकर राज्य के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़े हों.’’ 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button