Uncategorized

जिस कार में घूमे थे महात्मा गांधी, आज भी रांची की सड़कों पर फर्राटे से दौड़ती है वह कार

News Wing

Ranchi, 01 October: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े यादों को देश-विदेश में संजोकर रखा गया है. रांची में भी बापू के चाहने वालों ने उनसे जुड़ी यादों को संभालकर रखा है. गौरतलब है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब महात्मा गांधी देश भ्रमण कर रहे थे, उसी क्रम में वर्ष 1940 में वे कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लेने रांची आए थे. रांची में बापू कोकर डिस्टलरी के मालिक राय साहब लक्ष्मी नारायण जयसवाल के मेहमान थे. वे राय साहब की फोर्ड कार में रांची से रामगढ़ तक गए थे. इस कार को राय साहब के परिजनों ने अबतक संभाल कर रखा है.

आज भी बापू की यादों को संजोये हुए हैं आदित्य विक्रम जयसवाल

राय साहब के परपोते आदित्य विक्रम जायसवाल आज भी फोर्ड कार के साथ बापू की याद को संजोए हुए हैं. आदित्य बताते हैं कि 1928 मॉडल कि फोर्ड कार उनकी फेवरेट है. आज भी फर्राटे से यह कार रांची की सड़कों पर दौड़ती है. आदित्य ने बताया कि उनके दादा 1932 में कांग्रेस के विधायक थे.

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा रहा है जयसवाल परिवार

स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहने के चलते अंग्रेजों ने साजिश के तहत राय साहब को जहर देकर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद 1971 में आदित्य विक्रम जयसवाल के दादा राजा राम शास्त्री सांसद रहे. इनका परिवार भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा रहा, उनके परिजनों ने आजादी की महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी. इसके लिए उनके दादा को ताम्रपत्र भी मिला.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button