
Jabalpur : बिहार के मुगेर में हाल ही में एके-47 के साथ एक व्यक्ति के पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने सेना के सेन्ट्रल आर्डिनेस डिपो (सीओडी) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को हिरासत में लिया है. जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बिहरी में एके-47 के साथ पकड़े गये इमरान से पूछताछ में सीओडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी पुरूषोत्तम लाल का नाम सामने आने पर हमने पूछताछ करने के लिये उसे हिरासत में लिया है.
लाल वर्ष 2008 में सीओडी से रिटायर हो गया था
उन्होंने कहा कि हमें लाल के संबंध सीओडी के सेवानिवृत्त और वर्तमान कर्मचारियों से होने और उसके हथियारों के अवैध व्यापास में लिप्त होने का संदेह है. उन्होंने बताया कि लाल वर्ष 2008 में सीओडी से रिटायर हो गया था और उसके बाद से वह यहां रह रहा है. सिंह ने इस बारे में इससे अधिक बताने इंकार कर दिया और कहा कि इससे मामले की जांच प्रभावित हो सकती है.




