Uncategorized

गोवा के मुख्‍यमंत्री पर्रिकर का इस्तीफा

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल मृदुला सिन्हा को फैक्स के जरिये भेजा। पर्रिकर को केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम है कि उन्हें रविवार को होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में शामिल करते हुए रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है, जो फिलहाल अरुण जेटली के पास है। जेटली इस समय वित्त और रक्षा दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button