Uncategorized

PNB घोटाला: CBI ने बैंक के तीन और अधिकारियों को दबोचा, मामले में अब तक 6 गिरफ्तार

New Delhi :  सीबीआई ने 11,384 करोड़ रूपये के घोटाला मामले में पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया. यह मामला हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके कारोबारी सहयोगी मेहुल चोकसी से संबंधित हैं. इसके अलावा जांच एजेंसी ने सोमवार की शाम मुंबई स्थित लोअर परेल में पेनिन्सुला बिजनेस पार्क में नीरव मोदी के समूह कार्यालयों में छापे भी मारे.

इसे भी पढ़ें: पीएनबी घोटाला : ईडी ने नीरव मोदी के मुंबई आवास पर मारा छापा, पांचवें दिन भी छापेमारी जारी

इसे भी पढ़ेंः PNB घोटाले में बड़ी कार्रवाई, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट रद्द

इसे भी पढ़ेंः पीएनबी घोटाला मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी न्यूर्याक में! सीबीआई ने पासपोर्ट रद्द करने की मांग की

इसे भी पढ़ेंः बैंगलुरु के बिजनेसमैन हरि प्रसाद एसवी का दावाः 2016 में ही पीएमओ को दी थी नीरव मोदी की गड़बड़ियों की जानकारी

अब तक छह लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

सीबीआई इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पीएनबी के एक सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात तथा सेवानिवृत्त कर्मी गोकुलनाथ शेट्टी को पहले गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि फॉरेक्स विभाग में तत्कालीन मुख्य प्रबंधक रहे बेचू तिवारी, फॉरेक्स विभाग में स्केल द्वितीय मैनेजर यशवंत जोशी तथा निर्यात खंड संभालने वाले स्केल प्रथम अधिकारी प्रफुल सावंत को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि एजेंसी ने नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबीवली में उनके आवासों की तलाशी भी शुरू की है. नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ 11,400 करोड़ रूपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच चल रही है. दोनों ही कारोबारी बैंकिंग उद्योग के सबसे बड़े घोटालों में से एक, इस घोटाले में मुख्य आरोपी हैं और कई जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक कारपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एसएफआईओ को मोदी तथा चोकसी से जुड़ी, कुछ सूचिबद्ध कंपनियों सहित करीब 110 कंपनियों और 10 एलएलपी की जांच के आदेश दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंः नीरव मोदी का पता लगाने के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से संपर्क किया, ‘डिफ्यूजन नोटिस’ जारी करने को कहा

इसे भी पढ़ेंः जानें कौन हैं 11,300 करोड़ रुपये का महाघोटाला करने वाला नीरव मोदी

इसे भी पढ़ेंः PNB घोटाला मामलाः CBI ने पीएनबी के दो और नीरव मोदी की कंपनी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया

इसे भी पढ़ेंः पटना में नीरव मोदी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त

इसे भी पढ़ेंः पटना में नीरव मोदी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त

सोमवार को 22 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण किये गये जब्त

इस बीच अरबपति हीरा ​कारोबारी नीरव मोदी व उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को 22 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं. वहीं आयकर विभाग ने सात संपत्तियों को कुर्क किया है तो सीबीआई ने उसकी कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की. इस मामले में अब जब्त किए गए रत्न व आभूषणों का कुल मूल्य 5,671 करोड़ रुपये है. मामले की अनेक एजेंसियों द्वारा जांच के बीच आयकर विभाग ने सोमवार को मुंबई में गी​तांजलि समूह व इसके प्रवर्तक मेहुल चोकसी की सात संपत्तिया जब्त की. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करीब 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और आभूषण कंपनी के खिलाफ शिकायतों के बाद जांच शुरू की है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button