Dharm-JyotishNational

पीएम मोदी ने देशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी, पूरे 9 दिन रहेंगे उपवास पर

प्रधानमंत्री लगभग 40  साल से नवरात्रि पर उपवास रखते हैं. 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार 26 सितंबर को अमेरिका गये थे, तो उस समय नवरात्र था. अमेरिका में भी वे पूरे 9 दिन के उपवास पर थे

 NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने जय माता दी… कहते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की है.  उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, देवी की कृपा से धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे….

इसे भी पढ़ें :  बिहार चुनाव : पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, 23 को पहली सभा, 12 रैलियां करेंगे, नीतीश कुमार होंगे शामिल

मां शैलपुत्री को प्रणाम…

आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम….उनकी कृपा से हमारी धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे… उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिले…

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई.  जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें. जय माता दी…

इसे भी पढ़ें : ADR की रिपोर्ट : भाजपा रही नंबर वन, 2018-19 में 698 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट चंदा मिला, कांग्रेस को मिले 122.5 करोड़

अमेरिका में भी वे पूरे 9 दिन उपवास पर थे

जान लें…प्रधानमंत्री पिछले लगभग 40  साल से नवरात्रि पर उपवास करते हैं. 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार 26 सितंबर को अमेरिका गये थे, तो उस समय नवरात्र था. अमेरिका में भी वे पूरे 9 दिन के उपवास पर थे.

नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के समय वहां के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे. उन्होंने मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में भोज दिया था, लेकिन नवरात्रि के कारण मोदी ने केवल गुनगुना पानी का सेवन किया था.

इस बात की चर्चा अमेरिकी मीडिया में भी खूब हुई. पिछले 40 वर्षों की तरह इस बार भी पीएम मोदी पूरे 9 दिन उपवास पर रहेंगे. नौ दिन का उपवास और इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी दिन में केवल एक बार फल का सेवन करते हैं. शाम को वे नींबू पानी पीते हैं.

इसे भी पढ़ें : Corona को लेकर राहत वाली खबर, देश में डेढ़ महीने बाद एक्टिव मरीजों की संख्या आठ लाख से नीचे 

Related Articles

Back to top button