
Daltonganj : जैनधर्म के प्रवर्तक ऋषभनाथ की परंपरा के 24वें जैन तीर्थकर अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक, जीवन त्याग और तपस्या से ओतप्रोत भगवान महावीर का जन्मोत्सव गुरुवार को जैन समाज की ओर से श्रद्धा-उल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया. जैन धर्मावलंबियों द्वारा गुरुवार की प्रातः से डालटनगंज स्थित जैनमंदिर में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की गई. भजन कीर्तन उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया. अपराहन जैनमंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें- चार लाख का केक, 19 लाख का फूल और 2.5 करोड़ का टेंट : झारखंड की बेदाग सरकार पर अब “स्थापना दिवस घोटाले” का दाग
रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में मची होड़

शोभा यात्रा में एक सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की स्थापित स्वर्ण प्रतिमा विराजमान थी. श्रद्धालुओं में रथ खींचने के लिए होड़ मची रही. बाजे-गाजे के साथ जैन महिला-पुरुषों और बच्चों की टोलियां महावीर भगवान के उपदेशों का उदघोष कर रहे थे. बच्चों के हाथों में तख्तियां थी, जिन पर अहिंसा परमो धर्म है, जिओ और जीने दो, घृणा, द्वेष, अलगाव, क्रोध, अहंकार से दूर रहो आदि श्लोगन लिखे थे.
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक: चुनावी रैली में शाह की किरकिरी, ट्रांसलेटर ने कहा- मोदी देश बर्बाद कर देंगे
रथ पर ये लोग दे रहे थे सेवा
रथ पर सेवा कर रहे थे सुभाष कुमार, सुनील कुमार, राजीव रारा, रतन देवी पांडया एवं शांतिदेवी छाबड़ा, शोभा यात्रा का नेतृत्व जैनसमाज के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, महावीर जैन, शांतिलालडे, अशोक जैन, धर्मेंद्र जैन, सरस जैन, महेन्द्र जैन आदि, महिला जत्था में पिंकी जैन, सुषमा रारा, पम्मी जैन, सारिका जैन, कंचन जैन, श्वेता जैन, रानी जैन एवं मोनिका जैन आदि मौजूद थीं.
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये संध्या समय दिगम्बर जैन मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुई. कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने शीतल जल, फल आदि का वितरण कर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया. थाना रोड पर आनंद मोटर्स के पुराने शोरूम के पास मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पूजा में शामिल हुई. शोभायात्रा में शामिल महिलाएं केसरिया वस्त्र में और पुरुष सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




