Uncategorized

PM ने होली पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होली के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर हर तरफ खुशियां फैलने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, “रंगों के पर्व होली पर सभी को बधाई। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए।”

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह ने भी लोगों को होली पर बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।”

होली हिन्दुओं का बसंतोत्सव है जो भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल में भी मनाया जाता है और इसे ‘रंगों के त्योहार’ के साथ ही ‘प्यार के त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button