Uncategorized

बोकारो से रांची सड़क मार्ग से आने वालों को देना होगा टोल टैक्स @150

News Wing

Bokaro, 09 October: बोकारो और पेटरवार के बीच करमाटांड बालीडीह के पास बने सड़क पर सोमवार से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गयी. जबकि, फोर लेन सड़क का काम अभी तक अधूरा है. अभी भी बोकारो रेलवे ओवर ब्रिज के पास करीब आधा किलोमीटर सड़क नहीं बन सका है, वहीं रेलवे ब्रिज के पास बसे श्यामपुर गांव के पास भी एक पुलिया का काम अधूरा पड़ा हुआ है, ऐसे में टोल शुरु हो जाने से यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है कि अचानक टोल वसूली का काम अधूरे एनएच पर एनएचएआई ने शुरु कैसे कर दिया.

पेटरवार और गोला के बीच भी टोल शुरू

वहीं बोकारो से रांची आने वाले को बोकारो के बाद दूसरा टोल पेटरवार और गोला के बीच देना होगा. सुबह से ही यहां एनएचआई के जैकेट पहने कर्मचारी टोल वसूलना शुरू कर दिए हैं. हालांकि टोल पर कई वाहन मालिक टोल वसूलने के तू-तू-मैं-मैं करते दिखे. अचानक से टोल वसूला जाना शायद उन्हें पच नहीं रहा था.

 

बोकारो से पेटरवार-गोला-रामगढ़-रांची आने में लगेंगे 150 रुपए

बोकरो से पेटरवार-गोला-रामगढ़ होते हुए रांची आने वालों की जेब अब ज्यादा हल्की होंगी. कारवालों को ईंधन के अलावा अब अलग से 150 रुपया खर्च करना होगा. बोकारो के टोल प्लाजा पर 30 रुपए. गोला से पहले टोल पर 30 रुपए और ओरमांझी से पहले टोल पर 90 रुपए लगेंगे. यानि कुल मिला कर बोकारो वालों को रांची आने में 150 रुपए अतिरिक्त खर्च लगेगा.    

यह भी पढ़ेंः बोकारोः बालीडीह टोल प्लाजा पर झामुमो का प्रदर्शन, अधूरी सड़क पर टोल टैक्स लेने का विरोध

टांड बालीडीह गांव के सड़क को एनएचएआई ने बंद किया

टोल प्लाजा के पास बसे टांड बालीडीह गांव की पुरानी सड़क जो इस बार पथ निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया है, जिस सड़क का उपयोग ग्रामीणों के अलावा आसपास में रहनेवाले लोग वर्षों से करते आ रहे हैं, उसे भी सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रखा गया. टोल देने से बचने के चक्कर में लोग उस सड़क का उपयोग कर पुनः एनएच पर आसानी से आना-जाना कर रहे थे.

भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में शुरु हुआ टोल प्लाजा

सोमवार को सुबह 8 बजे टोल प्लाजा का शुभारंभ भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में किया गया, यह चर्चा है कि इस टोल का ठेका इलाके के सांसद ने ले रखा है, जिस कारण यहां पर रोजगार सहित कई मांग को लेकर विरोध भी होगा. इसलिए काफी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button