
Jamtara: आसनसोल की एक पिकअप वाहन की चोरी जामताड़ा जिले से हो गयी. एक सफारी गाड़ी में सवार सात अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर पिकअप की छिनतई कर ली. घटना कल बीती रात 11 बजे की बताई जा रही है. घटना जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र की है.
बताया जा रहा है कि आसनसोल से पिकअप गाड़ी WB 37D- 9094 फतेहपुर सामान डिलीवरी करने जा रहा था. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बन्दरडीहा मोड़ के समीप एक सफारी में सवार सात नकाबपोश अप्राधिओं ने पिस्तौल सटा कर पिकअप के चालक सह मालिक राज गुप्ता को कब्जे में लेकर सफारी में चढ़ा कर पिकअप को छीन लिया.
पिकअप मालिक सह चालक बिंदापाथर थाना पहुंच कर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. समाचार भेजे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था.
इसे भी पढ़ें: पलामू: पुलिस-जेजेएमपी उग्रवादियों में मुठभेड़, एरिया कमांडर ढेर




